फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tension in Purnia GMCH Family Outrage and Clash with Medical Staff After Teenager Dies of Snakebite

Bihar: सांप काटने से किशोर की मौत के बाद GMCH में बवाल! डॉक्टरों पर हमला, इमरजेंसी वार्ड बना रणक्षेत्र

Sat, 18 Jul 2026 01:30 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 01:30 PM IST
सार

Bihar News: पूर्णिया जीएमसीएच में सांप काटने से बीमार 17 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई की।

विज्ञापन
Tension in Purnia GMCH Family Outrage and Clash with Medical Staff After Teenager Dies of Snakebite
मौत के बाद पूर्णिया जीएमसीएच में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जीएमसीएच में सांप काटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। किशोर की मौत से आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उग्र लोगों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक की और उनके साथ हाथापाई व गाली-गलौज भी की। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के काझा गांव निवासी राजेश कुंवर के 17 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सत्यम को घर के समीप एक जहरीले सांप ने काट लिया था, जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


20 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन भी नहीं बचा सके जान
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, जब सत्यम को लाया गया, तब उसकी हालत पहले से ही बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू करते हुए उसे भर्ती किया और कम समय में लगातार 20 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन दिए। इसके बावजूद शरीर में जहर अधिक फैल जाने के कारण डॉक्टरों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की पुष्टि के दौरान भड़के परिजन
सत्यम की मौत के बाद डॉक्टरों ने आधिकारिक पुष्टि के लिए उसकी ईसीजी जांच शुरू की। जैसे ही स्वास्थ्यकर्मी ईसीजी मशीन लगाने लगे, वहां मौजूद परिजन भड़क उठे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और अस्पताल के अन्य चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख परिजन शव को आगे की जांच और तसल्ली के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।


यह भी पढ़ें: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराएंगे इलाज

स्वास्थ्य कर्मियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी
घटना के बाद जीएमसीएच के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा रोष है। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि इलाज के दौरान इस तरह की हिंसक घटनाएं उनके लिए चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed