फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Security Breach: Two Inmates Escape from Sahayak Khajanchi Police Station; One Recaptured

Bihar News: दीवार फांदकर दो कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप, एक दबोचा गया और दूसरा अभी भी बाहर

Tue, 10 Mar 2026 07:46 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 07:46 PM IST
सार

पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना में दो कैदी हाजत से फरार हो गए, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी भी फरार है। आरोपियों ने हाजत का दरवाजा खोलकर दीवार फांदी और सुरक्षित निकल गए।

विज्ञापन
Security Breach: Two Inmates Escape from Sahayak Khajanchi Police Station; One Recaptured
सहायक खजांची थाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले में पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला सहायक खजांची थाना का है, जहां पुलिस को चकमा देकर दो कैदी थाना हाजत से फरार हो गए। इस घटना से जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद फरार हुए दो आरोपियों में से एक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए थे दोनों आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार सहायक खजांची थाना पुलिस ने हाल ही में अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी चोरी के मामले में पकड़ा गया था, जबकि दूसरे को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों को थाने के हाजत में बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

हाजत का दरवाजा खोलकर दीवार फांदकर हुए फरार

बताया जाता है कि हाजत में बंद दोनों आरोपियों ने सुरक्षा में सेंध लगाते हुए किसी तरह हाजत का दरवाजा खोल लिया। इसके बाद दोनों चुपके से बाहर निकले और थाने के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब वहां तैनात पुलिसकर्मियों की नजर हाजत पर पड़ी तो वहां कैदियों को न पाकर उनके हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अधिकारियों ने संभाली कमान

कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। जब सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

छापेमारी में एक आरोपी फिर दबोचा गया

पुलिस की विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप एक आरोपी को पुलिस ने दोबारा दबोच लिया। हालांकि दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

लापरवाही की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई

इस गंभीर लापरवाही को लेकर सदर डीएसपी ज्योति शंकर ने कहा कि हाजत से कैदियों का फरार होना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चूक है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed