{"_id":"69fb2380299b25a757050e40","slug":"purnia-tragedy-ward-panch-and-cattle-killed-by-lightning-strike-amid-heavy-rain-in-amour-block-purnea-news-c-1-1-noi1375-4248328-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आसमान से बरसी आफत; बिजली गिरने से शख्स और मवेशी की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आसमान से बरसी आफत; बिजली गिरने से शख्स और मवेशी की मौत, गांव में पसरा मातम
Wed, 06 May 2026 08:42 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:42 PM IST
सार
Bihar News: पूर्णिया में वज्रपात से वार्ड पंच मो. इकराम और एक मवेशी की मौत हो गई। घटना आंधी-बारिश के दौरान हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान इकराम ने दम तोड़ा। प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली गिरने से हुई मौत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार के पूर्णिया जिले में वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। बाड़ा ईदगाह पंचायत के सरवैली गांव में बुधवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच आसमानी बिजली गिरने से वार्ड पंच मो. इकराम (50 वर्ष) और उनके एक मवेशी की मौत हो गई।
मौके पर शख्स और मवेशी की मौत
जानकारी के अनुसार, बुधवार को मौसम अचानक बिगड़ गया था। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मो. इकराम किसी जरूरी काम से अपने घर के दरवाजे की ओर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई। इस घटना में वे गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि पास में बंधा उनका मवेशी भी इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उपचार के दौरान मौत
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल इकराम को लेकर पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मो. इकराम अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं, जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: क्या यही है विकास? 9.72 लाख का नाला बना आफत, सड़क पर घुटनों तक भरा पानी; जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
उचित मुआवजा दिए जाने की मांग
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और प्रशासन से मांग की कि मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत राशि के रूप में 4 लाख रुपये तथा मवेशी के नुकसान का भी उचित मुआवजा दिया जाए।
इधर, प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।