{"_id":"6a0c5d7f8d9b9b772c0a7f1b","slug":"purnia-mp-pappu-yadav-targets-bjp-over-neet-paper-leak-case-demands-admission-on-12th-merit-purnea-news-c-1-1-noi1375-4299327-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'देश में 123 बार लीक हुआ पेपर, फिर भी मौन है सरकार'; नीट पेपरलीक पर पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'देश में 123 बार लीक हुआ पेपर, फिर भी मौन है सरकार'; नीट पेपरलीक पर पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Tue, 19 May 2026 06:44 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:44 PM IST
सार
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र और बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक एक उद्योग बन चुका है। सांसद ने कोचिंग माफिया, सीबीआई और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़े कानून की मांग की।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र और बिहार सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि देश में पेपर लीक एक संगठित उद्योग बन चुका है और इसमें बड़े नेताओं से लेकर कोचिंग माफिया तक शामिल हैं।
नीट पेपर लीक पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
पप्पू यादव ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार, बिहार सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि देश में पेपर लीक अब एक “बड़ा उद्योग” बन चुका है और इसमें भाजपा के कई नेता किसी न किसी रूप में शामिल हैं। सांसद ने सीबीआई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब जांच एजेंसियों का काम सत्ता पक्ष को बचाना और विपक्ष को फंसाना रह गया है।
‘123 बार पेपर लीक, फिर भी किसी को सख्त सजा नहीं’
पप्पू यादव ने कहा कि देश में अब तक अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर 123 बार लीक हो चुके हैं, लेकिन आज तक किसी को कड़ी सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इससे लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ है और युवा मानसिक तनाव में जी रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नीट पेपर लीक के बाद चार छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। सांसद ने मांग की कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
कोचिंग माफिया और प्रश्न तैयार करने वालों पर उठाए सवाल
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पेपर सबसे पहले कोचिंग माफिया और प्रश्न तैयार करने वाले गिरोह से लीक होता है। इसके बाद प्रिंटिंग प्रेस से बाहर पहुंचाया जाता है। उन्होंने दावा किया कि पटना में 30 करोड़ रुपये की वसूली कर 2000 छात्रों के असली एडमिट कार्ड और प्रमाणपत्र लेकर कई लोग फरार हो गए, लेकिन सरकार अब तक चुप है। सांसद ने संजीव मुखिया मामले का जिक्र करते हुए कहा कि समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से कई आरोपी कोर्ट से बरी हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न माफिया के खिलाफ न तो गंभीर जांच हो रही है और न ही कोई कठोर कानून बनाया जा रहा है।
‘इंटरव्यू सिस्टम खत्म होना चाहिए’
पूर्णिया सांसद ने सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से इंटरव्यू व्यवस्था खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब इंटरव्यू योग्यता के बजाय जाति, धर्म, पैसे और पहुंच के आधार पर हो रहा है। उन्होंने नीट परीक्षा को खत्म करने की वकालत करते हुए कहा कि मेडिकल में दाखिला 12वीं की मेरिट के आधार पर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में ऐसा बिल लाएगी, जिसमें पेपर लीक के दोषियों को 30 साल तक जेल की सजा का प्रावधान होगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News: रात का अंधेरा और वो छह रेलवे स्टेशन, जहां बंद मिले कैमरे; कैसे सुलझेगी सिर कटी लाश की मिस्ट्री?
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को बताया तानाशाही
सांसद ने टी-4 आंदोलन से जुड़े छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बिहार सरकार को भी घेरा। उन्होंने दावा किया कि उनके पास छात्रों की पिटाई के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बख्तियारपुर में दो छात्रों को घर से उठाकर पीटा गया और उनके शरीर पर लाठी के गहरे निशान हैं। पप्पू यादव ने बिहार सरकार को तानाशाही करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
महंगाई और सोने की जांच की भी उठाई मांग
पप्पू यादव ने पेट्रोल-डीजल, गैस और सोने की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बड़े उद्योगपतियों, नेताओं और धार्मिक संस्थानों के पास मौजूद सोने की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही देश में पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई।