Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Anti-Terror Probe: Security Agencies Arrest BCA Student Shahid Akhtar for Sharing Sensitive

बिहार: पाकिस्तान के कट्टरपंथी से संपर्क के संकेत, छात्र शाहिद की 10 पन्नों की चैटिंग ने बढ़ाई चिंता

Sat, 14 Nov 2026 03:28 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया में गिरफ्तार संदिग्ध छात्र शाहिद अख्तर के मोबाइल और लैपटॉप की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उसकी चैटिंग में राम मंदिर से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें, आतंकी वेशभूषा और हथियारों की तस्वीरें मिली हैं।

विज्ञापन
Purnia Anti-Terror Probe: Security Agencies Arrest BCA Student Shahid Akhtar for Sharing Sensitive
गिरफ्तार शाहिद अख्तर का फाइल फोटो शहीद अख्तर का घर

विस्तार

पूर्णिया में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पुलिस के हत्थे चढ़े संदिग्ध छात्र शाहिद अख्तर के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में उसकी सोशल मीडिया चैटिंग में अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र और उसके विध्वंस से जुड़ी एक आपत्तिजनक तस्वीर मिलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


इसके अलावा, चैटिंग के दौरान आतंकी वेशभूषा में एक व्यक्ति और एके-47 जैसे खतरनाक हथियारों की तस्वीरें भी साझा की गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से करीब 10 पन्नों की संदिग्ध चैटिंग का प्रिंटआउट निकाला है।

विज्ञापन

जांच में यह बात सामने आई है कि संदिग्ध शाहिद अख्तर केवल साधारण व्हाट्सएप तक ही सीमित नहीं था, बल्कि अपनी कथित देशविरोधी गतिविधियों को छिपाने के लिए उसने कई आधुनिक और सुरक्षित माने जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया था। वह व्हाट्सएप के साथ-साथ डिस्कॉर्ड, सिग्नल और इंस्टाग्राम के जरिए लगातार संदिग्ध चैटिंग कर रहा था और भड़काऊ तस्वीरें व आपत्तिजनक सामग्री साझा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने डिजिटल सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल, एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क, फंडिंग के स्रोतों और अन्य संदिग्ध सहयोगियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत काली प्रसाद टोला निवासी शमीम अख्तर के पुत्र शाहिद अख्तर को 10 नवंबर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। 23 वर्षीय शाहिद पूर्णिया कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें- छठ महापर्व: खरना आज, पूजा का समय और सही विधान भी जानें; छठा मइया की उपासना कब करना अच्छा?

उसके जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप की तकनीकी जांच से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। उसके डिवाइस से पाकिस्तान स्थित कट्टरपंथी अली इमाम कादरी के साथ लगातार चैटिंग और संपर्क के सबूत मिले हैं। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद के मोहम्मद उस्मान और पश्चिम बंगाल के बादशाह नामक संदिग्धों के साथ भी उसके संपर्क के तार जुड़े होने की बात सामने आई है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर पूर्णिया सदर के एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने बताया कि संदिग्ध शाहिद अख्तर से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed