फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: the bull which the cattle herder served took his life; Chaos in the family

Bihar News: पशुपालक ने जिस सांड की सेवा की, उसी ने ले ली जान; गम में डूबा परिवार

Sun, 03 Mar 2024 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Mar 2024 02:23 PM IST
सार

Purnia Hindi News: परिजनों का आरोप है कि अगर फैक्टरी के लोग उस समय सहायता करते तो शायद उसके भाई की जिंदगी बच सकती थी। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Purnea News: the bull which the cattle herder served took his life; Chaos in the family
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में एक पशुपालक ने जिस सांड की सेवा की, उसी ने उसकी जान ले ली। यह घटना रविवार की सुबह मरंगा थाना क्षेत्र के सरकारी सीमेन स्टेशन के पास घटी। पशुपालक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतक पशुपालक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के कामख्या स्थान निवासी अभिनंदन मेहता के बेटे पवन कुमार मेहता (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि मेरे पति पवन कुमार मेहता लगभग दो साल से मरंगा सरकारी सीमेन स्टेशन में सांड की देखभाल करते थे और उसे खाना-पानी देते थे। रविवार की सुबह अचानक सीमेन स्टेशन के कर्मी ने फोन कर जानकारी दी कि खाना खिलाने के दौरान सांड ने आपके पति पवन कुमार मेहता पर हमला कर दिया था। हमले में पवन कुमार मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों का आरोप है कि अगर फैक्टरी के लोग उस समय सहायता करते तो शायद उसके भाई की जिंदगी बच सकती थी। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। गौरतलब है कि मरंगा स्थित सीमेन स्टेशन में भारत सरकार, बिहार सरकार और एनडीबीटी सीमेन फैक्ट्री है। यहां कई उन्नत नस्लों के सांडों का पालन होता है। इससे सीमेन स्ट्रा तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed