फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: Huge fire in battery factory of BIADA Industrial Area, property worth lakhs burnt to ashes

Bihar News: बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया की बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Sun, 22 Dec 2024 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Dec 2024 03:04 PM IST
सार

Purnea News: फैक्ट्री संचालक रूपेश सिंह ने बताया कि आग लगने से बैटरी फैक्ट्री में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Purnea News: Huge fire in battery factory of BIADA Industrial Area, property worth lakhs burnt to ashes
बैट्री फैक्ट्री से उठती लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के मरंगा स्थित बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को एक बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग से फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

 
गैस चैंबर से उठी आग की लपटें
जानकारी के अनुसार, आग फैक्ट्री के गैस चैंबर में वेल्डिंग के दौरान लगी। चिंगारी ने चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने तत्काल बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

 
दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री संचालक ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
फैक्ट्री संचालक रूपेश सिंह ने बताया कि आग लगने से बैटरी फैक्ट्री में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी ने आग को जन्म दिया।
 
स्थानीयों में दहशत, अफरातफरी का माहौल
आग लगने के बाद बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए और दमकल कर्मियों की कार्रवाई को देखते रहे। आग के कारण पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया था।

 
सैकड़ों फैक्ट्रियां हैं बियाडा में
मरंगा स्थित बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों फैक्ट्रियां और कार्यालय हैं। हाल में ही इस बैटरी फैक्ट्री का निर्माण हुआ था। घटना के बाद फैक्ट्री संचालकों ने औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed