{"_id":"65c9c034d2848ca876046b08","slug":"passenger-bus-went-out-of-control-and-overturned-in-a-pit-in-katihar-2-women-died-about-18-people-injured-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कटिहार में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी; दो महिलाओं की मौत, करीब 18 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कटिहार में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी; दो महिलाओं की मौत, करीब 18 लोग घायल
Mon, 12 Feb 2024 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:22 PM IST
सार
Katihar Bus Accident: कटिहार में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई और करीब 18 लोग घायल हो गए। बस रांची से सिलीगुड़ी जा रही थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कटिहार में सोमवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है। जहां नेशनल हाइवे 31 पर कोसी पुल कबीर मठ के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को कुर्सेला और समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां तीन-चार यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मृतकों में पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी निवासी संध्या राकेश और दार्जिलिंग की रहने वाली जितनी टोप्पो शामिल हैं।
विज्ञापन
कटिहार सदर एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन