फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NIA raids Kishanganj: Suspected shopkeeper detained, acting on inputs linking him to a foreign organisation

Bihar: किशनगंज में NIA की कार्रवाई, छापेमारी में दुकानदार हिरासत में, विदेशी संगठन से जुड़े इनपुट से हड़कंप

Fri, 29 May 2026 03:38 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 03:38 PM IST
सार

किशनगंज के पोठिया प्रखंड स्थित मिर्जापुर गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति मनोज रविदास को हिरासत में लिया है। घंटों चली इस कार्रवाई में NSG, STF और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।

विज्ञापन
NIA raids Kishanganj: Suspected shopkeeper detained, acting on inputs linking him to a foreign organisation
किशनगंज में NIA की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के पोठिया प्रखंड स्थित मिर्जापुर गांव में छापेमारी की। टीम ने एक घर में घंटों तक तलाशी अभियान चलाया और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मनोज रविदास के रूप में हुई है। वह मिर्जापुर पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मनोज जनता हाट में चप्पल की दुकान चलाते हैं, जबकि उनके पिता लखन रविदास खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

विज्ञापन

विदेशी संगठन से जुड़ाव की आशंका, ऑडियो मिला

सूत्रों के मुताबिक, NIA को इनपुट मिला था कि मनोज रविदास किसी विदेशी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर NSG, STF और अन्य सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। NIA की टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। जांच एजेंसियों ने घर के अंदर कई घंटों तक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन

NIA की ओर से आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि इस पूरे मामले में NIA की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई के बाद NIA की टीम संदिग्ध को अपने साथ लेकर गांव से रवाना हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मनोज रविदास के खिलाफ किस मामले में जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed