फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Massive fire in Rajasthan Handloom at Kalibari Chowk in Purnia loss of lakhs

Bihar News: कालीबाड़ी चौक पर स्थित चार मंजिला हैंडलूम की इमारत पर लगी भीषण आग, आसमान में छा गया धुएं का गुबार

Sat, 06 Sep 2025 05:07 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Sep 2025 05:07 PM IST
सार

Bihar News Today: कालीबाड़ी चौक पर स्थित राजस्थान हैंडलूम की चार मंजिला इमारत पर मंजर देखने को लोगों को मिला उसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान लाखों का समान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल के कर्मी राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

विज्ञापन
Massive fire in Rajasthan Handloom at Kalibari Chowk in Purnia loss of lakhs
कालीबाड़ी चौक पर स्थित दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया के व्यस्त कालीबाड़ी चौक पर स्थित राजस्थान हैंडलूम की चार मंजिला इमारत में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग दुकान के ऊपरी गोदाम में लगी, जिससे देखते ही देखते धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं।

विज्ञापन


लाखों का नुकसान
दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के कारण उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में लाखों का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Flood: यमुना में बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 18 गांव की 3700 आबादी त्रस्त; NDRF और PAC तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे में दुकान मालिक
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकान के मालिक और कर्मचारी अचानक हुई इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Punjab Flood: PM मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे शिवराज, कृषि मंत्री ने बताया इन वजहों से आई है पंजाब में भयंकर बाढ़?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed