फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Major Crackdown Near Bihar-Nepal Border Massive Financial Irregularities Exposed Across 25 Firms

Bihar: नेपाल सीमा से सटे इलाके में खुलासा, 25 प्रतिष्ठानों में मिली वित्तीय गड़बड़ी; कार्रवाई की तैयारी तेज

Sat, 20 Jun 2026 08:42 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 08:42 AM IST
सार

किशनगंज में नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की जांच के दौरान 25 प्रतिष्ठानों में वित्तीय अनियमितताएं, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेनदेन के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेज दी है। कई NGO और शिक्षण संस्थान भी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
Major Crackdown Near Bihar-Nepal Border Massive Financial Irregularities Exposed Across 25 Firms
किशनगंज में 25 दुकानों-संस्थानों में मिली वित्तीय गड़बड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार-नेपाल सीमा से सटे किशनगंज जिले में प्रशासनिक जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस और विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त जांच में 25 दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों में वित्तीय लेनदेन तथा दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं। अब जिला प्रशासन इन मामलों में सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नेपाल सीमा से सटा इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इसी कारण पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियां लगातार विशेष जांच अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


जांच में सामने आईं वित्तीय अनियमितताएं
एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान जांच टीम को 25 प्रतिष्ठानों में टैक्स चोरी, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, पैसों की हेराफेरी और दस्तावेजों में अनियमितताओं के प्रमाण मिले हैं। इन मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ और शिक्षण संस्थान भी जांच के दायरे में
पुलिस जांच के दौरान कई शिक्षण संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की गतिविधियां भी संदेह के घेरे में आई हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि कुछ संस्थानों में विदेश से प्राप्त फंड का दुरुपयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बुकिंग के बहाने बुलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; शोर मचाने पर बचीं दो बहनें


एसपी संतोष कुमार ने बताया कि ऐसे सभी संस्थानों की गहन जांच जारी है। यदि विदेशी फंडिंग या वित्तीय लेनदेन में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीमा सुरक्षा के साथ आर्थिक अपराधों पर फोकस
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में केवल सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आर्थिक अपराधों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों, संस्थानों तथा संगठनों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed