{"_id":"671134a4edd3b0a0ae03beeb","slug":"love-affair-purnia-young-man-had-to-pay-price-of-love-with-his-life-committed-suicide-by-consuming-poison-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: पूर्णिया में जान देकर चुकानी पड़ी युवक को प्यार करने की सजा, जहर खाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: पूर्णिया में जान देकर चुकानी पड़ी युवक को प्यार करने की सजा, जहर खाकर की खुदकुशी
Thu, 17 Oct 2024 09:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:30 PM IST
सार
बिहार के पूर्णिया जिले में प्यार करने की सजा एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
मृतक और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया में गर्लफ्रेंड के घर वालों की ओर से मिल रही धमकी और लड़की से शादी न हो पाने से परेशान युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों का कहना है, दोनों के बीच पांच साल से लव अफेयर चल रहा था और दोनों शादी के लिए राजी थे। लड़की के घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। क्योंकि लड़का सामान्य परिवार से था। पूरा मामला के. नगर थाना क्षेत्र के परोरा गांव की है। मृतक की पहचान हिमांशु कुमार चौधरी (24) के रूप में हुई है। हिमांशु शहर के टाटा शंकर मोटर्स में काम करता था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए परिजन दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि हिमांशु कुमार चौधरी मीरगंज की रहने वाली लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच पिछले पांच साल से लव अफेयर चल रहा था और घंटों फोन पर बातें होती थी। दोनों एक दूजे से शादी करना चाहते थे। लड़की की मां इसके लिए राजी थी। साथ ही लड़का का पूरा परिवार दोनों की शादी के लिए तैयार था। मगर लड़के के सामान्य परिवार से होने के कारण लड़की के चाचा ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया और किसी भी सूरत में शादी नहीं होने देने की बात कही।
विज्ञापन
लड़की से उसका फोन छीन लिया गया और दोनों की बातचीत पूरी तरह बंद कर दी गई। हिमांशु ने इसके बाद लड़की से मिलने की कई कोशिश की। घर के आसपास आते ही लड़की के चाचा और दूसरे रिश्तेदारों ने उसका रास्ता रोक लिया और गोली मारने की धमकी दी। उसे लड़की के घरवालों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थी, जिसके बाद से वो काफी परेशान था। इसी के बाद आज बगैर किसी को कुछ कहे वो घर से बाहर निकला। देर दोपहर उसके के. नगर थाना क्षेत्र के वीवीआईटी के समीप सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय मौके पर जुटे। उन्हें फोन कर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जब वे मौके पर पहुंचे तो सुधांशु के मुंह से सफेद झाग आ रहा था। सुधांशु ने पूछने पर धीमी आवाज में किसी तरह बताया कि लड़की के चाचा की ओर से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। वो लड़की से शादी करना चाहता था। मगर उसकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई। आनन-फानन में वे उसे लेकर जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए के. नगर थाना अध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।