{"_id":"662f644d74d53c18bd04b414","slug":"liquor-vendors-attack-police-in-kishanganj-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: किशनगंज में शराब विक्रेताओं का पुलिस पर हमला, मारपीट में 3 पुलिसकर्मी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: किशनगंज में शराब विक्रेताओं का पुलिस पर हमला, मारपीट में 3 पुलिसकर्मी हुए घायल
Mon, 29 Apr 2024 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:41 PM IST
सार
Bihar Crime: किशनगंज में शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई के लिए गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना जिला के धर्मगंज मझिया रोड में भगवती मंदिर के पास घटी है।
विज्ञापन
किशनगंज में शराब विक्रेताओं का पुलिस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टाउन थाना क्षेत्र के धरमगंज मझिया रोड में मंदिर के समीप रविवार को शराब बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई के लिए गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मौके से एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बाबू लाल बोरो व रितु कुमारी धर्मगंज मझिया रोड निवासी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दोनों पिता - पुत्री है। हमले में अवर निरीक्षक स्वाति पटेल, अपर निरीक्षक रवि शंकर, अवर निरीक्षक अंकित सिंह को हल्की चोटें आयी हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सदर थाना की पुलिस को मझिया रोड में शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर में बने तहखाने से 15 लीटर 765 एमएल शराब बरामद किया। पुलिस की टीम को देखते ही बदमाश पुलिस टीम पर शराब की बोतल से हमला करने लगे। जिसमें तीन पुलिस पदाधिकारी को चोट भी लगी।
विज्ञापन
महिला पुलिस अपर निरीक्षक स्वाति पटेल को हांथ में चोट लगी। इसके बाद सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी वहां पहुंच गए। पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को किसी तरह से पकड़ लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एसपी सागर कुमार ने कहा कि मझिया रोड में अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां से शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन