{"_id":"679cbb635435e2c263084cf3","slug":"kishanganj-youth-made-girl-pregnant-promising-marriage-absconded-after-girl-child-birth-house-confiscated-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: युवक ने शादी का झांसा दे युवती को किया गर्भवती, बच्ची के जन्म के बाद हुआ फरार; पुलिस ने कुर्क किया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: युवक ने शादी का झांसा दे युवती को किया गर्भवती, बच्ची के जन्म के बाद हुआ फरार; पुलिस ने कुर्क किया घर
Fri, 31 Jan 2025 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:30 PM IST
सार
Kishanganj News: किशनगंज में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से लगातार संबंध बनाए। फिर बच्ची का जन्म होने पर मां-बेटी को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के घर जाकर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
संपत्ति की जब्ती-कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज में शादी का झांसा देकर युवती को गर्भवती करने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने जब युवती से शादी करने से इनकार किया तो युवती ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उसके बाद से ही आरोपी युवक घर से फरार है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के घर की कुर्की-जब्ती की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पौआखाली थाना क्षेत्र के डुमरिया ग्राम पंचायत के वार्ड-07 पूरब तेलिभिट्टा गांव निवासी दिवंगत मोहम्मद जमील के बेटे राजा के रूप में हुई है। वहीं, सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अगुवाई और पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में आरोपी राजा के घर की कुर्की-जब्ती की गई है। दरअसल, मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी राजा शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाता रहा और फिर बाद में शादी से इनकार करने लगा। इस बीच युवती आरोपी के संबंध में गर्भवती हो गई और अब एक बच्ची को जन्म दे चुकी है।
विज्ञापन
संबंधित मामले को लेकर न्यायालय से न्याय की गुहार लगाते हुए युवती ने मामला दर्ज करवाया। पॉक्सो एक्ट लगने के कारण आरोपी घर से फरार चल रहा था। इसी मामले में प्रशासन ने कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, पौआखाली थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा और प्रशासनिक देखरेख में प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। प्रशासनिक नियम अनुसार, घर के सारे सामान को ट्रैक्टर से लादकर ले जाया गया और सारे सामान को लिखित रूप से रखा गया है।
विज्ञापन