फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Three children fell into toilet tank when lid broke while playing; all 3 children died

Bihar News: ढक्कन टूटने से तीन बच्चियां शौचालय की टंकी में गिरीं; मासूमों की मौत से दो परिवारों में कोहराम

Sun, 03 Mar 2024 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

Kishanganj Hindi News: बहादुरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि शौचालय का ढक्कन टूटकर गिरने से बच्चियों की मौत होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kishanganj News: Three children fell into toilet tank when lid broke while playing; all 3 children died
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज में रविवार को शौचालय की टंकी में गिरने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां खेल रही थीं कि टंकी का ढक्कन टूट गया, जिससे तीनों बच्चियां टंकी में गिर गईं। मरने वाली बच्चियों में दो सगी बहनें और एक पड़ोसी की बच्ची शामिल हैं। घटना जिले के बहादुरगंज नगर के बाराडांगा गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाराडांगा गांव में तीन बच्चियां घर के बाहर ही खेल रही थीं। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं आईं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चियों के शव टंकी में मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में तीनों के शव निकाले।
विज्ञापन


वहीं, किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार, बहादुरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन, नव कार्यपालक पदाधिकारी मो. रहमान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया। मृत बच्चियों की पहचान बाराडंगा निवासी अजमल आलम की बेटी छोटी परवीन (10) और अकबर आलम की दो बेटियां आयत परवीन (7) और सीमा परवीन (4) के रूप में हुई है। पुलिस तीनों बच्चियों के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बच्चों के शव मिलने के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चियों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बहादुरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बहादुरगंज थाना पुलिस और एसडीपीओ भी पहुंचे। शौचालय का ढक्कन टूटकर गिरने से बच्चियों की मौत होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed