फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Driver killed in collision between trucks carrying ballast and sand on NH-327E, road jam

Bihar News: एनएच-327E पर गिट्टी और बालू लदे ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, दो घंटे तक लगा रहा जाम

Wed, 12 Mar 2025 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Mar 2025 08:30 PM IST
सार

Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Kishanganj News: Driver killed in collision between trucks carrying ballast and sand on NH-327E, road jam
दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रक और मौके पर मौजूद पुलिस तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एनएच-327E पर ठाकुरगंज आरओबी के पास हुई, जहां गिट्टी लदे ट्रक को पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बालू लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक वाहन के स्टेयरिंग व सीट के बीच बुरी तरह फंस गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत; प्रशासनिक गाड़ी दुर्घटना के बाद भागी, नंबर मिला
विज्ञापन

 
क्रेन से हटाया गया ट्रक, रास्ते में चालक की मौत
हादसे की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की रिलीफ टीम और ठाकुरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया और गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलवा निवासी मोहम्मद दुरुल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धीमी गति से चल रहे ट्रक से हुई टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलगलिया की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक संकरे रास्ते के कारण धीमी रफ्तार से चल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक ने सीधे उसमें टक्कर मार दी।


यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में शराबबंदी की पोल खुली, थाने से ही तस्कर को बेची गई जब्त शराब, थानेदार निलंबित
 
पुलिस बल की तैनाती और दो घंटे तक रहा ट्रैफिक जाम
हादसे के बाद ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम असरफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। पुलिस ने ट्रकों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।


 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से संकरे रास्तों की चौड़ाई बढ़ाने और ट्रैफिक नियंत्रण के बेहतर उपाय की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed