फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :medical representative died in road accident while he returning home

Bihar News: सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत; प्रशासनिक गाड़ी दुर्घटना के बाद भागी, नंबर मिला

Wed, 12 Mar 2025 07:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Mar 2025 07:05 AM IST
सार

Road Accident : बिहार में एक बार फिर एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की सड़क हादसे में जान चली गई। प्रशासनिक वाहन से हादसा देख लोगों ने उस गाड़ी का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है और उसी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :medical representative died in road accident while he returning home
मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक सड़क हादसे में एक निजी दवाई कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत हो गई। वह अपने बाइक से पूरी चंपारण जिले के मधुबन से डॉक्टरों की विजिट कर मुजफ्फरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से उनका निधन हो गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर क्षेत्र के पंखा टोली निवासी 36 वर्षीय अभिनंदन गुप्ता के रूप में की गई है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों ने सिवाई पट्टी थाने में वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

मृतक के परिजन अमित कुमार गुप्ता ने घटना के बारे में बताया कि अभिनंदन गुप्ता मधुबन से अपने मेडिकल काम को निपटाकर मुजफ्फरपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डोमा चौक, सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र में यह सड़क दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उनकी बाइक गिरी हुई थी और वह सड़क पर पड़े थे। उनकी हालत नाजुक थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने देखा कि घटना के दौरान एक प्रशासनिक विभाग की गाड़ी वहां से गुजरी थी और उन्होंने उसकी संख्या नोट कर ली। इसके बाद परिजनों ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

सिवाई पट्टी थाने के पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह बाइक से लौट रहे थे, और धक्के लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमआर की सड़क हादसे में मौत

एमआर की सड़क हादसे में मौत- फोटो : credit

 

एमआर की सड़क हादसे में मौत

एमआर की सड़क हादसे में मौत- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed