फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Liquor Scam in Muzaffarpur, Seized Alcohol Sold to Smuggler from Police Station, SHO Suspended

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शराबबंदी की पोल खुली, थाने से ही तस्कर को बेची गई जब्त शराब, थानेदार निलंबित

Wed, 12 Mar 2025 10:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 10:45 AM IST
सार

जिले में शराबबंदी के बीच बड़ा घोटाला सामने आया, जहां बेला थाना में विनष्टिकरण के लिए रखी गई जब्त शराब तस्कर के पास बरामद हुई। विशेष पुलिस टीम ने शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा, जिसने बताया कि उसने यह शराब थाने से खरीदी थी। 

विज्ञापन
Muzaffarpur: Liquor Scam in Muzaffarpur, Seized Alcohol Sold to Smuggler from Police Station, SHO Suspended
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। विनष्टिकरण के लिए थाने में जमा की गई जब्त शराब तस्कर के पास बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। जांच में खुलासा होने पर देर रात वरिष्ठ अधिकारी बेला थाना पहुंचे और जांच के उपरांत एसएसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल बेला थाना में पिछले एक वर्ष के दौरान जब्त की गई अवैध शराब की खेप का विनष्टिकरण किया जा रहा था। इसी दौरान करीब 17 कार्टन शराब तस्कर के पास बरामद हुई, जो थाना से ही निकाली गई थी। विशेष पुलिस टीम ने धीरनपट्टी इलाके में एक शराब तस्कर को पकड़ा, जिसके पास वही शराब मिली जो थाना में विनष्टिकरण के लिए रखी गई थी। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसने यह शराब बेला थाना से खरीदी थी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि विनष्टिकरण का ठेका इलाके के ही एक सक्रिय तस्कर को दिया गया था, जिसने अपने लेबर के जरिए शराब के कार्टन थाने से बाहर निकालकर अपनी कार में लोड करवा लिए और फरार हो गया। हालांकि विशेष टीम ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। जांच में यह भी पाया गया कि शराब विनष्टिकरण के दौरान मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन बेला थानेदार रंजना वर्मा मौके पर नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि थाने में कार्यरत एक प्राइवेट मुंशी और शराब विनष्टिकरण कराने वाले ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में बेला थानेदार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पुलिस इस कांड में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed