फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj: Deadly attack on couple old dispute woman's neck attacked with blade husband beaten with iron rod

Crime: दंपती पर जानलेवा हमला; पड़ोसन ने बेटों संग मिलकर ब्लेड से काटा और रॉड से पीटा, आखिर होली पर हुआ क्या था

Wed, 19 Mar 2025 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Mar 2025 06:14 PM IST
सार

Kishanganj News: किशनगंज में पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने बेटों संग मिलकर एक दंपती पर ब्लेड और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला और उसका पति गंभीर घायल हो गए। यह हमला होली पर हुए विवाद के बाद किया गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kishanganj: Deadly attack on couple old dispute woman's neck attacked with blade husband beaten with iron rod
इलाज कराने अस्पताल पहुंचे घायल दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज शहर के बस स्टैंड के पास महाला बस्ती में एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक दंपती पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार की देर शाम हुए इस हमले में अंकित सिंह और उनकी पत्नी मनीषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
पड़ोसन ने बेटों संग मिलकर किया हमला
घटना को लेकर बताया गया कि जब मनीषा देवी बाजार से सब्जी खरीद कर लौट रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाली आरती देवी और उनके बेटों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मनीषा देवी ने बताया कि आरती देवी ने धारदार ब्लेड से उनके गले पर हमला करने की कोशिश की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। शोर सुनकर जब पति अंकित सिंह मौके पर पहुंचे। फिर उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:बाजार गई युवती लापता, परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई; पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होली के दिन के विवाद ने लिया हिंसक मोड़
घायल दंपति ने बताया कि यह हमला एक पुराने पारिवारिक विवाद का नतीजा है। उन्होंने बताया कि होली उत्सव के दिन पड़ोसी आरती देवी और उनके परिजनों के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से ही हमलावर लगातार उन्हें नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे। सोमवार को उन्होंने मौका देखकर हमला कर दिया।

 
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
घटना के बाद आसपास के लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप कर किसी तरह दंपती को हमलावरों से बचाया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना की सूचना किशनगंज टाउन थाना को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Crime:खेत से युवक का शव मिलने से सनसनी, दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे; एसपी मौके पर पहुंच जांच में जुटे
 
घटना से इलाके में दहशत
इस घटना के बाद महाला बस्ती के स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। खुलेआम हुए इस हमले ने एक बार फिर से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल दंपती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन इलाज जारी है। पुलिस भी मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed