{"_id":"67a5c960dff68488bb00f12e","slug":"kishanganj-a-family-created-ruckus-over-death-of-patient-in-private-hospital-accused-of-negligence-and-murder-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, लापरवाही और हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, लापरवाही और हत्या का लगाया आरोप
Fri, 07 Feb 2025 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:20 PM IST
सार
Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज शहर के पश्चिम पल्ली स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज संतोष कुमार देव (62) की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
बीमारी के इलाज के दौरान बिगड़ी स्थिति
जानकारी के मुताबिक, मृतक संतोष कुमार देव किशनगंज के पुराना खगड़ा के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें 27 जनवरी को पेट में तकलीफ के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 31 जनवरी को डॉक्टर अरशद और एक अन्य चिकित्सक द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी, और सीने में संक्रमण फैल गया। गुरुवार शाम करीब चार बजे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और कई तरह के टेस्ट कराए गए। हालांकि देर रात अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ आक्रोश जताया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
रात में अस्पताल पर फूटा गुस्सा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल में रात करीब 10 बजे जमा हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान भी मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी
मामले की सूचना मिलते ही किशनगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, जिससे संतोष कुमार देव की मौत हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और वे इस मामले की उचित जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस पर क्या सफाई देता है और पुलिस की जांच किस निष्कर्ष तक पहुंचती है। मृतक के परिजन न्याय के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।