Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Indo-Pak Tension: Alert in Seemanchal and police holidays cancelled in 4 districts including Purnia

Indo-Pak Tension: युद्ध जैसे हालात के बाद सीमांचल में अलर्ट, पूर्णिया सहित 4 जिलों में पुलिस की छुट्टियां रद्द

Thu, 08 May 2025 08:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 May 2025 08:35 PM IST
सार

Bihar: डीआईजी ने यह भी कहा कि अररिया में नेपाल बॉर्डर और किशनगंज में नेपाल व बांग्लादेश बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं और स्लीपर सेल व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Indo-Pak Tension: Alert in Seemanchal and police holidays cancelled in 4 districts including Purnia
डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए बिहार के सीमांचल क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बॉर्डर पर पूरी मुस्तैदी से तैनात किया गया है। पुलिस विभाग की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अनुपस्थित रहने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर चारों जिलों में हाई अलर्ट लागू किया गया है। एसएसबी के साथ ज्वाइंट मीटिंग की गई है और सीमा क्षेत्रों में वाहनों एवं आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी होटलों की भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। कटिहार के कुर्सेला पुल और कुर्सेला रेल पुल पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

डीआईजी ने यह भी कहा कि अररिया में नेपाल बॉर्डर और किशनगंज में नेपाल व बांग्लादेश बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं और स्लीपर सेल व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमांचल क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर बिहार को मिलेगी बेहतर बिजली सेवा, जल्द बनेंगे 68 नए पावर सबस्टेशन बनेंगे; जानें सबकुछ

गौरतलब है कि हाल ही में रक्सौल के भारत-नेपाल बॉर्डर से चार चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। वहीं, फारबिसगंज में दो किलो कोबरा के ज़हर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमांचल के चारों जिलों में मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई, जिसमें आपात स्थिति से निपटने के लिए आम लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed