फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Crime in Bihar 13-year-old girl living with her grandmother in rented house in Kishanganj was raped

Crime in Bihar: किराए के मकान में नानी संग रह रही 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दुराचारी पड़ोसी 17 वर्ष का है

Tue, 15 Apr 2025 06:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

Crime News: किराए के मकान में नानी संग रह रही नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुराचारी 17 साल का नाबालिग है, जो पड़ोस में ही रहता है।

विज्ञापन
Crime in Bihar 13-year-old girl living with her grandmother in rented house in Kishanganj was raped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 17 वर्षीय लड़का भी उसी मकान में किराएदार है। 

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब पीड़िता की नानी घर से बाहर गई थी। आरोपी ने लड़की को अपने कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया। उसने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के छोटे भाई ने खिड़की से यह दृश्य देखा और तुरंत नानी को सूचित किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपहृत 10वीं के छात्र का मिला शव, 10 लाख मांगी थी फिरौती, डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है। पीड़िता के नानी ने बताया कि पीड़िता बचपन से उनके साथ रह रही है। उसकी मां को घटना की सूचना दे दी गई है और वह भी आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- खत्म हो जाएगी भ्रष्टाचार-परिवारवाद की राजनीति, NDA को मिलेगा पूर्ण बहुमत

हालांकि, घटना के बाद स्थानीय स्तर से पंचायती कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी। लेकिन नाबालिग के नानी ने इंसाफ की गुहार लगाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने मामले पर बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवक और उनके पिता को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed