फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Deputy CM Vijay Sinha targeted Mahagathbandhan in Supaul NDA conference PM Modi Madhubani visit

Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- खत्म हो जाएगी भ्रष्टाचार-परिवारवाद की राजनीति, NDA को मिलेगा पूर्ण बहुमत

Tue, 15 Apr 2025 05:46 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 05:46 PM IST
सार

Bihar Election: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक आपदा को दूर करने का संकल्प लिया है। अब मानसिक आपदा से निकलने का यही सही समय है।

विज्ञापन
Bihar News: Deputy CM Vijay Sinha targeted Mahagathbandhan in Supaul NDA conference PM Modi Madhubani visit
कार्यक्रम में मंचासिन डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और एनडीए कार्यकर्ता।

विस्तार

मधुबनी जिले के झंझारपुर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को सुपौल जिला मुख्यालय स्थित एक रिजॉर्ट में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शामिल हुए सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वही सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जाति और वर्ग के नाम पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति ने बिहार को काफी पीछे धकेल दिया। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब विकास के साथ पर आगे बढ़ चुका है।

विज्ञापन


विजय सिन्हा ने कहा कि कुछ बीमारियां महामारी का रूप धारण कर चुकी थी, जिसे हमने हटाया। कुछ छिटपुट बीमारी बची हुई है। जब बिहार में हमें बड़ी ताकत मिलेगी, उसे भी खत्म कर देंगे। जो लोग ऐसी बीमारी को फैलाने में सहयोग करते हैं, उन पर रोक लगाने का सही समय आ गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि परिवारवाद को बचाने के लिए आम लोगों के पीछे छिपने वालों को किनारे लगाने की जरूरत है। समाज का जो वर्ग हमसे दूर है, उसे भी जोड़ कर एनडीए को मजबूत करना है। आगामी चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगा। लेकिन हमें दो तिहाई बहुमत प्राप्त करना है। क्योंकि सरकार जितनी मजबूत होगी, विकास भी उतना ही तेज होगा।
विज्ञापन


मिट्टी के निजी उपयोग पर कोई टैक्स नहीं, अनुमति भी नहीं चाहिए
डिप्टी सीएम ने कहा कि मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने अभी कोसी के इलाके में मिट्टी खनन को अनुमति देने की मांग की है। हालांकि मैंने पहले ही सूबे के सभी डीएम को खेत से निजी उपयोग के लिए मिट्टी खनन करने पर रोकटोक नहीं करने का निर्देश दिया है। इसके लिए कोई टैक्स नहीं देना है और किसी अनुमति की भी आवश्यकता नहीं है। हालांकि व्यावसायिक उपयोग होने पर टैक्स देना होगा। कोसी के इलाके की स्थिति थोड़ी अलग है। इस पर जिलाधिकारी से विशेष चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Deputy CM Vijay Sinha targeted Mahagathbandhan in Supaul NDA conference PM Modi Madhubani visit
एनडीए के सम्मेलन में शामिल भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कोसी के इलाके में खनन को छूट मिले तो गाद से भी मिलेगी मुक्ति
इससे पूर्व सूबे के पीएचईडी मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कोसी-मेची लिंक परियोजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि 7500 करोड़ की नदी जोड़ो परियोजना से बिहार का बड़ा इलाका बाढ़ की समस्या से निजात पाएगा। उन्होंने डिप्टी सीएम से कोसी तटबंध के इलाके में मिट्टी खनन को छूट देने की अपील की। कहा कि गाद के रूप में जमा यह मिट्टी बाढ़ की समस्या को भी गंभीर करती जा रही है। नदी के बीच बालू नहीं है। इस रेतीली मिट्टी पर खेती भी मुश्किल है। ऐसे में अगर खनन को छूट मिलती है तो गाद की समस्या से भी कुछ हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने विशेष तौर पर सुपौल जिले के विकास के लिए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के प्रयासों की सराहना की।



एनडीए की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक एकजुटता जरूरी
इधर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के दौरे में बिहार और विशेष तौर पर कोसी के इलाके को कई सौगात मिलने की उम्मीद है। उन्होंने पीएम की सभा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने अपील की। कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में बूथ स्तर तक एनडीए की एकजुटता जरूरी है। कार्यक्रम को सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक अनिरुद्ध यादव, रामविलास कामत, विधान परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हारुण रशीद, एनडीए जिला संयोजक नागेंद्र नारायण ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, संतोष प्रधान, विजय शंकर चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
ललन सिंह बोले- महागठबंधन में कलह चरम पर है, एनडीए एक लक्ष्य के साथ बढ़ रहा आगे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed