{"_id":"683ac120dcd4a1393701407d","slug":"clash-between-two-parties-on-katihar-border-12-year-old-nephew-seriously-injured-by-uncle-s-bullet-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कटिहार बॉर्डर पर दो पक्षों में झड़प, चाचा की गोली से 12 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कटिहार बॉर्डर पर दो पक्षों में झड़प, चाचा की गोली से 12 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल
Sat, 31 May 2025 02:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 02:13 PM IST
सार
कापट्टी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान चाचा द्वारा चलाई गई गोली गलती से 12 वर्षीय भतीजे को लग गई। घायल बालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया-कटिहार सीमा पर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष के सन्नी ऋषि ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली गलती से उसके ही 12 वर्षीय भतीजे आशीष कुमार को लग गई। गोली उसके पेट में जा फंसी। गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को परिजनों ने तुरंत पूर्णिया GMCH में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि गोली पेट में फंसी हुई है और बच्चे की हालत नाजुक है। उसे खून चढ़ाने और तुरंत ऑपरेशन की आवश्यकता है, इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बच्चे ने बताया पूरी घटना
घायल बच्चे आशीष कुमार ने बताया कि उसके माता-पिता काम पर गए थे। उसी दौरान उसके चाचा सन्नी ऋषि की किसी से बहस हो गई। जब विरोधी पक्ष ने चाचा का कॉलर पकड़ लिया, तो बात बढ़ गई और लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच चाचा ने पिस्टल से गोली चलाई, जो गलती से उसे लग गई।
यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
टीकापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि यह मामला कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।