फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Two guards of a jewellery shop arrested for fake arms license

Bihar: फर्जी आर्म्स लाइसेंस पर ज्वेलरी शॉप के दो गार्ड गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Mon, 16 Jun 2025 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 12:38 PM IST
सार

Bihar: डीएसपी ने बताया कि इस मामले के सामने आने के बाद अब शहर के तमाम प्रतिष्ठानों में प्राइवेट और एजेंसी के माध्यम से तैनात गार्डों के आर्म्स लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Two guards of a jewellery shop arrested for fake arms license
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के आधार पर ड्यूटी कर रहे दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गार्ड कल्याण ज्वेलरी में तैनात थे। उनके पास से दो बंदूकें और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

कटिहार के प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब दोनों गार्डों की जांच की गई तो उनके पास मौजूद बंदूकों के लाइसेंस पूरी तरह फर्जी पाए गए। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास मौजूद हथियारों और कारतूस को जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि इस मामले के सामने आने के बाद अब शहर के तमाम प्रतिष्ठानों में प्राइवेट और एजेंसी के माध्यम से तैनात गार्डों के आर्म्स लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इनका समय पर सत्यापन नहीं किया गया तो ये गार्ड खुद सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में अचानक शावक के साथ विचरण करती दिखी MT-6 बाघिन, तस्वीर आई सामने    

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी सफलता बताया है। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को किसी व्यक्ति के आर्म्स लाइसेंस को लेकर संदेह हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed