फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Two girl students in school uniform fight on the road in Purnia

Bihar News: पूर्णिया में स्कूल ड्रेस में दो छात्राओं की बीच सड़क पर झगड़ा, एक-दूसरे पर बरसाए घूसे और थप्पड़

Sun, 02 Feb 2025 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 06:32 PM IST
सार

पूर्णिया में दो सरकारी स्कूल की छात्राएं सड़क पर आपस में भिड़ गईं। दोनों छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, घूसे मारे और थप्पड़ बरसाए। इस घटना में छह छात्राओं को हल्की चोटें आईं। 

विज्ञापन
Bihar News: Two girl students in school uniform fight on the road in Purnia
झगड़ा करती स्कूल की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में बीच सड़क पर सारेआम सरकारी स्कूल की छात्राएं आपस में भिड़ गईं। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और दोनों एक-दूसरे को बाल खींच रही थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होते ही दोनों छात्राएं अपनी सहेलियों के साथ बाहर निकलीं और स्कूल से कुछ दूरी पर पहले तू-तू, मैं-मैं हुई। फिर दोनों छात्राएं और उनकी सहेलियां सड़क पर ही मारपीट करने लगीं। इस दौरान एक दूसरे को घूसे मारे, थप्पड़ बरसाए और एक दूसरे के बाल भी खींचे। इस घटना में दोनों पक्ष की करीब आधा दर्जन छात्राओं को हल्की चोट लगी है। 

विज्ञापन


लड़कियों के बीच झगड़ा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। वहीं, छात्राओं के बीच हुई आपसी मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़कियां हांसदा रोड स्थित एक स्कूल की है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार एक लड़का दोनों से चैट और डेट कर रहा था। दोनों लड़कियों को इस बात की जानकारी मिली। इसको लेकर 5 दिन पहले भी दोनों के बीच स्कूल में ही बहस हुई थी। इसके बाद दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों ने अपनी-अपनी सहेलियों को साथ लिया और छुट्टी होते ही बीच सड़क पर भीड़ गईं। मारपीट करने के साथ ही एक दूसरे को गालियां भी दीं। कुछ लड़कियों के यूनिफॉर्म फाड़े जाने की बात भी कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गुटों के लड़कियां जब बीच सड़क पर आपस में लड़ाई कर रही थीं, तब वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में सरकारी स्कूल की छात्राएं एक-दूसरे से उलझती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। 


मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि दोनों छात्राओं का गुट किसी लड़के का नाम लेकर लड़ाई कर रही थीं। वहीं, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 'स्कूली छात्राओं के बीच मारपीट से जुड़ा वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मगर अब तक इससे जुड़ा आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed