फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Two children died by drowning while bathing in a pond

Bihar News: पोखर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत, परिजनों को रोकर बुरा हाल; मुखिया ने ढांढस दिलाया

Sun, 28 Jul 2024 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jul 2024 06:03 PM IST
सार

Bihar News: पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के गोआसी पंचायत के आदमपुर वार्ड 1 में गढ़ी पोखर में नहाने के क्रम में दो बच्चों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। नहाने के दौरान दोनों को डूबते हुए अन्य बच्चों के द्वारा गांव में हल्ला किए जाने के बाद ग्रामीण पोखर समीप पहुंचे।
 

विज्ञापन
Bihar News: Two children died by drowning while bathing in a pond
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोखर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर केनगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता, एसआई पूजा गुप्ता सदलबल के साथ पहुंचे, लेकिन परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक की पहचान आदमपुर वार्ड 1 निवासी मो सोहराब के पुत्र कोनेन रजा (15 वर्ष) और दूसरे मो इम्तियाज के पुत्री खुशी खातून (14 वर्ष) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों पोखर गढ़ी पोखर में नहाने के क्रम में पैर फिसलकर कर गहरे पानी में चला गया। दोनों को डूबते हुए देख अन्य बच्चों के द्वारा गांव में हल्ला किए जाने के बाद ग्रामीण पोखर समीप पहुंचे। दोनों को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक में दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोआसी मुखिया अफरोज आलम ने मृतक के स्वजनों को ढांढस दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed