फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Serious allegations against independent MLA in Purnia, case of assault and land grabbing

Bihar News: पूर्णिया में निर्दलीय विधायक पर गंभीर आरोप, मारपीट और जमीन हड़पने का मामला; जानें

Tue, 26 Aug 2025 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 08:33 PM IST
सार

Bihar: परिवार का कहना है कि विधायक पिछले छह महीने से जमीन खाली करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 23 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे 20 से 30 हथियारबंद लोग, जो कथित तौर पर विधायक के समर्थक थे, घर पर पहुंचे और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।

विज्ञापन
Bihar News: Serious allegations against independent MLA in Purnia, case of assault and land grabbing
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर एक परिवार ने मारपीट करने, दुकान उजाड़ने और जबरन जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, यह विवाद भवानीपुर स्थित श्रीराम टॉकीज मॉल के पास की 20 डिसमिल जमीन से जुड़ा है। पीड़ित परिवार, जिसमें 65 वर्षीय मंजुला देवी और उनके पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं, का आरोप है कि यह जमीन महंगी है और विधायक की नजर उसी पर है। बताया गया कि इस जमीन के ठीक पीछे विधायक शंकर सिंह का कार्यालय है, जबकि सामने उनकी नाश्ते की दुकान और मकान है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'राहुल को तो गाय और बछड़े में फर्क तक नहीं पता', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का कहना है कि विधायक पिछले छह महीने से जमीन खाली करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 23 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे 20 से 30 हथियारबंद लोग, जो कथित तौर पर विधायक के समर्थक थे, घर पर पहुंचे और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दुकान का सामान बिखेर दिया गया और उसमें रखे पैसे भी लूट लिए गए। जाते-जाते धमकी दी गई कि जमीन खाली नहीं की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

घटना का करीब 3 मिनट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में कुछ लोग परिवार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के समय पुलिस को फोन करने के बावजूद मदद नहीं मिली। थाने में शिकायत देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वे एसपी कार्यालय पहुंचे। इस मामले में भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed