फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Union Minister Giriraj Singh targeted Rahul Gandhi in Purnia

Bihar Politics: 'राहुल को तो गाय और बछड़े में फर्क तक नहीं पता', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

Tue, 26 Aug 2025 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 08:18 PM IST
सार

Bihar: राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें खेती-किसानी की समझ नहीं है, यहां तक कि गाय और बछड़े में फर्क तक नहीं कर पाते। आगे क्या कुछ कहा पढ़ें पूरी खबर। 

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Giriraj Singh targeted Rahul Gandhi in Purnia
गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को पूर्णिया जिले के बनमनखी में आयोजित एनडीए विधानसभा सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन में उनके साथ जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि पूर्णिया की सातों विधानसभा सीटें इस बार एनडीए के खाते में आएंगी और बिहार से ‘इंडिया गठबंधन’ का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के शासन को विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि एनडीए की सरकार बनना तय है।

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को भ्रमित करने वाली यात्रा करार दिया। व्यंग्य करते हुए कहा कि एक महीने से ज्यादा बीतने के बावजूद ये नेता आज तक एक भी ऐसा नाम सामने नहीं ला पाए हैं, जिसका नाम मतदाता सूची से कटा हो। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें खेती-किसानी की समझ नहीं है, यहां तक कि गाय और बछड़े में फर्क तक नहीं कर पाते। दोनों नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे राजनीतिक परिवार में पैदा नहीं हुए होते, तो उनकी कोई पहचान नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में तीज पर्व की खुशियां मातम में बदली, मिट्टी लाने गई किशोरी की डूबने से मौत

गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है, जबकि यूपीए सरकार विवादों से घिरी रही। लालू यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल के शासन में उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया और जेल चले गए। वहीं, एनडीए सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने लालू यादव की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से करते हुए कहा कि वे हर हाल में अपने बेटे तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपना चाहते हैं, लेकिन बिहार की गद्दी एनडीए के पास ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed