फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: RJD MLA gave controversial statement about women zonal officer

Bihar: राजद विधायक ने महिला अंचलाधिकारी को लेकर दिया विवादित बयान, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगनी चाहिए

Sun, 08 Dec 2024 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

किशनगंज में राजद विधायक के द्वारा महिला अंचलाधिकारी पर दिए बयान ने तूल पकड़ लिया है। राजद विधायक ने कहा था कि उन्होंने सीओ को कभी दुपट्टा पहनते नहीं देखा, जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बयान को लेकर विधायक को माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Bihar News: RJD MLA gave controversial statement about women zonal officer
पंचायत के मुखिया, राजद विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में राजद विधायक ने महिला अंचलाधिकारी पर एक बड़ा बयान दिया है। जिसको लेकर वो विवादों के घेरे में है। जिसके बाद जिले के विभिन्न पार्टी के नेताओं ने इसका विरोध किया है। दरअसल दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया पंचायत के मुखिया जैद अजीज पर दिघलबैंक के अंचल अधिकारी गरिमा गीतिका ने कई मामलों को लेकर FIR दर्ज करवाई है। जहां अंचल अधिकारी द्वारा मुखिया पर दुपट्टा खींचना का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


इसपर राजद विधायक ने कहा कि सबसे पहले उनपर लगे केस को खत्म किया जाएगा। उसके बाद ये मंथन किया जाएगा कि अगर एक जनप्रतिनिधि पर इस तरह से केस किया जाएगा तो आम लोगों पर क्या होगा। आगे राजद विधायक सऊद आलम से दुपट्टा खींचने वाले आरोप पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि कभी उन्होंने (खुद) CO गरिमा गीतिका को दुपट्टता पहनते हुए नहीं देखा है। फिर ना जाने क्यों जानबूझकर दुपट्टा पहनकर उस दिन आ गई थी। विधायक ने कहा मैंने CO पर जमकर फटकार भी लगाई कि इस तरह का काम यहां नहीं चलेगा।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक के बयान पर दी टिपण्णी  
विधायक के इस बयान को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसपर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि ठाकुरगंज के विधायक ने महिला CO के खिलाफ यह विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि क्या एक जिम्मेदार व्यक्ति इस तरह से महिला पर अभद्र टिप्पणी कैसे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed