फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Police busted interstate smack smuggling gang

Bihar: पुलिस ने अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, डेढ़ किलो स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 05:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 05:18 PM IST
सार

Bihar: पूछताछ में वसीम ने खुलासा किया कि यह रैकेट लंबे समय से बंगाल के मालदा जिले से संचालित हो रहा है और इसका नेटवर्क बिहार के सीमांचल इलाके तक फैला हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Police busted interstate smack smuggling gang
डेढ़ किलो स्मैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमांचल में नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कटिहार पुलिस ने अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग डेढ़ किलो स्मैक बरामद की गई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालिया चौक का निवासी वसीम शामिल है, जबकि दो अन्य आरोपी कटिहार जिले के रहने वाले हैं। रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर चौक के पास से इन तस्करों को धर-दबोचा।

विज्ञापन


पढ़ें: जहानाबाद में कांग्रेस का रोजगार मार्च, सरकार पर लगाया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में वसीम ने खुलासा किया कि यह रैकेट लंबे समय से बंगाल के मालदा जिले से संचालित हो रहा है और इसका नेटवर्क बिहार के सीमांचल इलाके तक फैला हुआ है। वसीम ने यह भी स्वीकार किया कि हाल ही में उसने कटिहार से सटे पूर्णिया जिले में करीब पांच लाख रुपये की स्मैक की खेप बेची थी।

कटिहार पुलिस इस सफलता को बड़ी उपलब्धि मान रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह नेपाल और बांग्लादेश से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। इसी कड़ी में अब पुलिस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच में जुट गई है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर तस्करी की इस श्रृंखला को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed