फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: More than 20 shops burnt to ashes in a massive fire late night.

Bihar News: देर रात भीषण अगलगी में 20 से ज्यादा दुकानें जलकर हुई राख, होटल में सो रहे बुजुर्ग की हुई मौत

Tue, 25 Nov 2025 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Nov 2025 03:53 PM IST
सार

Bihar Fire News: स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि भोजनालय, मोटर पार्ट्स, सैलून समेत कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Bihar News: More than 20 shops burnt to ashes in a massive fire late night.
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया जिले के सिमराहा बाजार में देर रात भीषण अगलगी की घटना हुई। आग की चपेट में आकर करीब दो दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं पास स्थित एक होटल में सो रहे बुजुर्ग श्याम बिहारी साह की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिमराहा थाना के समीप की बताई जा रही है।

विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि भोजनालय, मोटर पार्ट्स, सैलून समेत कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


पढे़ं: पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का शव, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई    

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे आग की तेज लपटों में पूरी बाजार धधकती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिमराहा बाजार के लिए अलग से अग्निशमन वाहन या फायर स्टेशन की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि ऐसे हादसों पर तुरंत काबू पाया जा सके। कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने और अगलगी की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed