फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea: Medical clinic operator committed suicide by hanging himself, troubled by losses in business and debt

Bihar News: मेडिकल क्लिनिक संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बिजनेस में घाटे और कर्ज से था परेशान

Tue, 25 Feb 2025 08:52 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 08:52 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया में बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे के तनाव में आकर एक मेडिकल क्लिनिक संचालक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Purnea: Medical clinic operator committed suicide by hanging himself, troubled by losses in business and debt
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले में एक मेडिकल क्लिनिक संचालक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान कटिहार जिले के बलिया बेलौन निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र गुलाबनबी (30) के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रिजवान मस्जिद के पास घटी।

विज्ञापन

 
बिजनेस में लगातार घाटे से था परेशान
मृतक के बड़े भाई अब्दुर रहमान ने बताया कि गुलाबनबी कई वर्षों तक पूर्णिया में एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर के रूप में काम कर चुके थे। बाद में 16 अगस्त 2024 को लाइन बाजार शिव मंदिर रोड पर कुयान क्लिनिक नाम से मेडिकल शॉप खोली। उन्होंने यह दुकान गांव की जमीन बेचकर और कर्ज लेकर शुरू की थी। हालांकि बिजनेस में लगातार नुकसान होने की वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगे। घाटे की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी और छोटे बेटे को गांव भेज दिया। लेकिन आर्थिक संकट बढ़ता ही गया, जिससे वह और अधिक तनाव में आ गए।
विज्ञापन

 
जमीन बेची, फिर भी नहीं सुलझी मुश्किलें
अब्दुर रहमान के अनुसार, गुलाबनबी ने अपने कर्ज चुकाने के लिए गांव की जमीन तक बेच दी। लेकिन इसके बावजूद उन पर काफी कर्ज बाकी रह गया था। इस कर्ज को लेकर वह बेहद परेशान थे और अंततः फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस और एफएसएल टीम कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए। हालांकि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके लिए पुलिस ने एक लिखित आवेदन लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

 
आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुलाबनबी की आत्महत्या एक बार फिर आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या को उजागर करती है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इस परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed