फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: In Purnia, a vehicle with a Bihar Police board hit a scooter, couple injured; Rakshabandhan

Bihar News: पुलिस का लोगो लगी गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, दंपती घायल; रक्षाबंधन पर उड़ीसा से आए थे दोनों

Sun, 10 Aug 2025 09:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Aug 2025 09:33 AM IST
सार

Purnea Accident News: घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहा कि कुछ दिन पहले ही पुलिस बोर्ड लगी वैन ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें महबूब खां टोला के एक युवक को जान गंवानी पड़ी थी।
 

विज्ञापन
Bihar News: In Purnia, a vehicle with a Bihar Police board hit a scooter, couple injured; Rakshabandhan
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में पुलिस का लोगो लगी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इधर, टक्कर मारने के बाद भाग रही गाड़ी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस गाड़ी चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। घायल स्कूटी सवार दोनों रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर भाई को राखी बांधने के लिए उड़ीसा से पूर्णिया आए थे। घायल की पहचान शुभम जैन और प्राची जैन के रूप में की गई है। जो भट्ठा बाजार निवासी संजीव जैन उर्फ बंटी दादा के दीदी और जीजा है।
विज्ञापन

 

घायल के भाई संजीव जैन ने बताया कि दीदी और जीजा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी बांधने के लिए उड़ीसा से पूर्णिया आए थे। देर रात स्कूटी से आर एन साह चौंक पर फल लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पुलिस बोर्ड लगी एक तेज रफ्तार बोलोरो गाड़ी बीआर 43 वाय 0492 ने टक्कर मार दी। साथ ही कुछ दूरी तक स्कूटी सवार को घसीट भी दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। संजीव जैन ने कहा कि पुलिस सिर्फ लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर बाइक का हेलमेट जांच करते हैं। लेकिन वाहन पर पुलिस का बोर्ड लगाकर लोग चल रहे हैं। इस पर प्रशासन का ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने चालक को बेरहमी से पीटा

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस का लोगो लगी तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी को टक्कर मार कर भागने की कोशिश की। लेकिन स्कूटी वैन में फंसने के कारण भाग नहीं पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस बोर्ड लगी वैन चालक भागने के दौरान ही स्कूटी को कुछ दूर तक खींच दिया। स्कूटी को टक्कर मारने की आवाज सुनकर लोगों ने दौड़कर किसी तरह वैन को रूकवाया और गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। वहीं सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को भीड़ से किसी तरह जान बचाकर थाना भेज दिया और क्षतिग्रस्त स्कूटी और पुलिस बोर्ड लगी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को किया जब्त 

वहीं भट्ठा बाजार टीओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस का लोगो लगी गाड़ी की ठोकर लगने से स्कूटी सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त पुलिस बोर्ड लगी गाड़ी को जब्त कर लिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed