फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: High speed car hits bike in Kishanganj, father and two children seriously injured

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; पिता और दो बच्चे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 22 Dec 2024 03:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Dec 2024 03:54 PM IST
सार

Kishanganj News: किशनगंज में बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में पिता समेत बच्चे गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: High speed car hits bike in Kishanganj, father and two children seriously injured
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उनके दो बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किशनगंज के पास स्थित बंगाल के चाकुलिया क्षेत्र में बाड़ोढीया पेट्रोल पंप के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 
बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे पिता
घायलों की पहचान बंगाल के तालबाड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय इजाज आलम, उनके 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद अयान और 15 वर्षीय बेटी इरा जहां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इजाज आलम अपने बच्चों को बाइक पर सवार होकर बाड़ोढीया स्थित एक निजी विद्यालय छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

 
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
बाड़ोढीया पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, पिता इजाज आलम की स्थिति गंभीर है, जबकि बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है।
 
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घायलों के परिजनों ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। कार चालक द्वारा टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की भी पुष्टि की गई है। फिलहाल स्थानीय थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 
वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed