फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Dead body of a girl found buried under the ground missing since May 9

Bihar News: जमीन के नीचे दबी मिली युवती की लाश; 9 मई से है लापता, मची सनसनी

Sun, 11 May 2025 04:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 May 2025 04:14 PM IST
सार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक युवती का शव जमीन के नीचे दफनाया हुआ मिला है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of a girl found buried under the ground missing since May 9
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती का शव जमीन में दफनाया हुआ मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


यह घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के निसंदरा पंचायत के टंगटगी वार्ड नंबर 2 की है। बताया जा रहा है कि रविवार को कुछ लोगों ने जमीन के अंदर से एक युवती का शव देखा। यह देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृत युवती की पहचान निसंदरा गांव की रहने वाली तरकसा प्रवीण (23 साल) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पटना की सड़कों पर क्यों निकल गए सीएम नीतीश कुमार? अफसरों को भी लगानी पड़ी दौड़

थानाध्यक्ष निशिकांत कुमार ने बताया कि मृतका के परिवार वालों ने 9 मई को युवती के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed