Bihar News : भीषण गर्मी में पटना की सड़कों पर क्यों निकल गए सीएम नीतीश कुमार? अफसरों को भी लगानी पड़ी दौड़
Bihar : बिहार विधान सभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, सीएम नीतीश कुमार की सजगता खूब देखी जा रही है। मेट्रो ट्रेन से लेकर विकास के सभी कार्यों का वह लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों से काम को जल्द पूरा करने की भी बात कह रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान सभा चुनाव में महज कुछ महीने शेष रह गये हैं, उधर मुख्यमंत्री इन दिनों काफी सजग हैं। लगातार कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आज पटना जिला के विभिन्न पथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह पथ तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, डी०पी०एस० स्कूल एवं लोदीपुर, चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां पथ को जोड़ता है। उसरी छितनावां पथ का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा पटना जिला की प्रगति यात्रा के दौरान किया गया था। हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होने से उसरी छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद एवं आरा की ओर जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को मारी गोली, बिहार पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या से जहानाबाद में हड़कंप
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवाला आरओबी का भी निरीक्षण किया। साथ ही शिवाला मोड़ के पास निर्माण कराए जाने वाले आरओबी पथ के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री चांदमारी गांव के पास रुककर पथ का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सैनिक मोड़, दानापुर के पास भी रुके तथा सगुना मोड़ के पास निर्माण कराए जा रहे पटना मेट्रो रेल कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्मित पथों के मेंटनेंस को लेकर तथा निर्माणाधीन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
यह खबर भी पढ़ें -Tension: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.