फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Body of an unknown girl found in paddy field on Kishanganj border, suspicion of murder after rape

Bihar News: सीमा पर धान के खेत में मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sun, 17 Nov 2024 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Nov 2024 08:15 PM IST
सार

Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है।

विज्ञापन
Bihar News: Body of an unknown girl found in paddy field on Kishanganj border, suspicion of murder after rape
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले की सीमा से सटे बंगाल के घोड़धप्पा इलाके में धान के खेत से एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पांजीपाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर भेज दिया है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शव सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों का मानना है कि युवती को अन्यत्र दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को यहां फेंका गया होगा। 
विज्ञापन

 
पांजीपाड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस इस मामले को सुलझाने और दोषियों को पकड़ने के लिए जुट गई है। वहीं, स्थानीय लोग मृतका की शिनाख्त और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed