फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Application against Araria MP Pradeep Singh

Bihar News: अररिया सांसद प्रदीप सिंह के खिलाफ आवेदन, राजद ने भड़काऊ भाषण देने का लगाया आरोप

Wed, 23 Oct 2024 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 07:19 PM IST
सार

Bihar News: अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के एक विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। विवादित बयान को लेकर अररिया सांसद प्रदीप सिंह के मुश्किलें बढ़ने वाली है। जहां सांसद प्रदीप सिंह के खिलाफ हाट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Application against Araria MP Pradeep Singh
सासंद के खिलाफ शिकायती पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान को लेकर राजद के जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने बताया कि सांसद ने 22 अक्तूबर 2024 को एक न्यूज चैनल पर कहा था,  कि ‘अगर अररिया में रहना है, तो हिंदू बनना होगा। यह काफी दुखद बयान है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। सभी को समान अधिकार है। डॉ. आलोक राज ने कहा कि अगर आपको भारत में रहना है तो सभी धर्म को समान सम्मान देना होगा। यह बयान दंगा फैलाना वाला बयान है और धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारा को खराब करने वाला है।

विज्ञापन


राजद जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने सांसद से आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह का बयान न दे, जिससे भाईचारा खराब हो। राष्ट्रीय जनता दल ने इसे भारतीय संविधान के खिलाफ बताया है और सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. आलोक राज ने हाट थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed