फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Allegations of irregularities in the construction of school building in Kishanganj

Bihar News: बाढ़ क्षेत्र में पांच पिलर पर बन रहा स्कूल, फाउंडेशन भी सड़क से नीचे; ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

Tue, 22 Apr 2025 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

Bihar: ग्रमीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई और सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में जब संबंधित संवेदक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Bihar News: Allegations of irregularities in the construction of school building in Kishanganj
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेढ़ागाछ प्रखंड के कालपीर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 और 7 में नव प्राथमिक विद्यालय धोकरझाड़ी का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी हो रही है, जिससे भविष्य में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पूरे भवन में सिर्फ पांच पिलर लगाए गए हैं, जो कि एक मजबूत संरचना के लिए अपर्याप्त हैं। वहीं स्कूल का फाउंडेशन सड़क की सतह से करीब डेढ़ फीट नीचे बनाया जा रहा है, जिससे बरसात और बाढ़ के समय विद्यालय में पानी भरने की आशंका बढ़ जाती है। यह क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है और निर्माण स्थल से महज 300 मीटर की दूरी पर नदी बहती है। भवन की पूर्वी और दक्षिणी दिशा नदी से घिरी हुई है, जिससे इसकी स्थिति और भी संवेदनशील हो जाती है।

विज्ञापन

 
पढ़ें: दावत के दौरान चली गोली, एक की मौत; परिजनों ने भाजपा नेता पर रंजिश में साजिश रचने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को जूनियर इंजीनियर द्वारा तैयार इस्टीमेट के अनुसार ही कराया जाए। यदि इस्टीमेट में त्रुटि है, तो उसमें सुधार करते हुए पिलरों की संख्या बढ़ाई जाए और फाउंडेशन की ऊंचाई सड़क से कम से कम डेढ़ से दो फीट ऊपर की जाए, ताकि विद्यालय सुरक्षित रहे।

ग्रामीण आसिफ, लाल बाबू, जहांगीर समेत कई लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई और सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में जब संबंधित संवेदक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed