फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Election 2025: RJD leader Khalid Anwar called AIMIM vote cutter, says character like Prashant Kishore

Bihar Election 2025: AIMIM को राजद नेता ने बताया 'वोट कटवा', कहा- चाल-चरित्र प्रशांत किशोर जैसा

Sun, 27 Jul 2025 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राजद नेता खालिद अनवर ने AIMIM पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतार कर केवल वोट काटने का काम करती है, ताकि एनडीए को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सके।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: RJD leader Khalid Anwar called AIMIM vote cutter, says character like Prashant Kishore
राजद नेता खालिद अनवर तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को किशनगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निर्वाचन पदाधिकारी खालिद अनवर ने AIMIM और जनसुराज पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने AIMIM को ‘वोट कटवा पार्टी’ करार देते हुए कहा कि इसका चाल और चरित्र प्रशांत किशोर जैसा है, जो केवल जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं।

विज्ञापन

 
‘AIMIM का काम सिर्फ एनडीए को फायदा पहुंचाना’
खालिद अनवर ने AIMIM पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतार कर केवल वोट काटने का काम करती है, ताकि एनडीए को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सके। उन्होंने साफ किया कि राजद का AIMIM से कोई गठबंधन नहीं होगा और पार्टी सीमांचल में अपनी अलग रणनीति के तहत चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: ‘अनुभव की कमी से दे रहे गैरजिम्मेदाराना बयान’, चिराग और तेजस्वी को जीतनराम मांझी की नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘अख्तरूल ईमान खुद हार रहे हैं चुनाव’
उन्होंने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान को भी आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि वे खुद अपना चुनाव हार रहे हैं। खालिद अनवर ने कहा कि अब AIMIM चाहती है कि किसी तरह राजद में शामिल होकर आठ-दस सीटें जीत जाए और विधानसभा में बैठकर सरकार को ब्लैकमेल करें। मगर राजद ऐसी चालों को भलीभांति समझता है और इन साजिशों का हिस्सा नहीं बनेगा।
 
‘जनसुराज करती है सिर्फ भ्रम की राजनीति’
राजद नेता ने प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल लोगों को उम्मीद बेच रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत से उसका कोई वास्ता नहीं है। हर मतदाता को उम्मीदवार बनाने की बात कह रहे हैं, लेकिन खुद नहीं जानते कि टिकट किसे देना है। यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।

 
आधार डाटा पर क्या कहा?
खालिद अनवर ने हाल के दिनों में सीमांचल के आधार डाटा को लेकर उठे विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीमांचल में आधार कार्ड की संख्या बढ़ने को कुछ लोग शंका की नजर से देख रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि यह केवल एक तकनीकी गड़बड़ी है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: दहेज के लिए महिला के साथ हैवानियत, ससुराल में मारपीट कर काटे बाल और भौंहें, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग अन्य राज्यों में माइग्रेट कर चुके हैं या शादी के बाद दूसरी जगह चले गए हैं, उनके नाम अभी भी स्थानीय रिकॉर्ड में दर्ज हैं, जिससे आंकड़ा बढ़ा हुआ दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति केवल सीमांचल में नहीं, पूरे बिहार के विभिन्न जिलों में समान रूप से देखी जा रही है, लेकिन मुस्लिम बहुल सीमांचल को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed