{"_id":"6886261d613544a5e906ec28","slug":"election-2025-jitan-manjhi-advice-to-chirag-tejashwi-giving-irresponsible-statements-due-to-lack-of-experience-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: ‘अनुभव की कमी से दे रहे गैरजिम्मेदाराना बयान’, चिराग और तेजस्वी को जीतनराम मांझी की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025: ‘अनुभव की कमी से दे रहे गैरजिम्मेदाराना बयान’, चिराग और तेजस्वी को जीतनराम मांझी की नसीहत
Sun, 27 Jul 2025 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:44 PM IST
सार
Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चिराग पासवान और तेजस्वी यादव को 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का जायजा लेना चाहिए, तभी उन्हें आज के हालात की सच्ची तुलना करने की समझ आएगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष की आलोचना और बयानबाजी पर अब केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अनुभव की कमी के कारण वे आज की स्थिति को समझे बिना ही गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
‘दो दिन के बच्चे को पूरा संसार पानी ही नजर आता है’
मांझी ने कहा कि जैसे कोई दो दिन का बच्चा पानी देखता है और सोचता है कि पूरा संसार ही पानी है, वैसे ही कुछ लोग जो सरकार को बस कुछ दिनों से देख रहे हैं या हाल में ही सरकार में रहे हैं, वे समझते हैं कि बस यही सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान और तेजस्वी यादव को 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का जायजा लेना चाहिए, तभी उन्हें आज के हालात की सच्ची तुलना करने की समझ आएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नदी किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथ-पैर भी गायब; पुलिस कर रही DNA जांच की तैयारी
विज्ञापन
‘जंगलराज में मुख्यमंत्री आवास से छोड़े जाते थे अपराधी’
मांझी ने लालू यादव के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दौर था जब अपराधियों को सीधे मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया जाता था, बातचीत होती थी और फिर ‘सुलह नाम’ के तहत उन्हें छोड़ दिया जाता था। उन्होंने कहा कि तब अधिकांश अपराधी सत्ताधारी पार्टी के संरक्षित होते थे। कोई कुछ करता था तो छोड़ दिया जाता था। लेकिन आज कोई अपराध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है, एनकाउंटर तक हो रहे हैं।
‘एक अणे मार्ग अब अपराधियों की पहुंच से बाहर’
पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आज का मुख्यमंत्री आवास यानी एक अणे मार्ग, अब अपराधियों की पहुंच से बाहर है। न वहां कोई अपराधी पैर रख सकता है, न कोई सौदेबाजी होती है। अगर कोई अपराध करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होती है, उसे बचाया नहीं जाता।
‘चिराग को नहीं है अतीत की जानकारी, इसलिए भ्रमित बयान दे रहे’
मांझी ने चिराग पासवान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह राजनीति में नए हैं और उन्हें पुराने बिहार की स्थिति की सही जानकारी नहीं है, इसलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं जिनका कोई ऐतिहासिक आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आज की स्थिति वाकई वैसी होती, तो मैं भी कहता कि हालात खराब हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: जलभराव को लेकर फूटा लोगों गुस्सा, कीचड़ भरी सड़क पर रोपे धान; नेताओं को सुनाई खरी-खोटी
‘2005 से पहले देखा है असली अपराध का चेहरा’
मांझी ने कहा कि आज जो कुछ घटनाएं हो रही हैं, उन्हें अपराध की चरम स्थिति नहीं कहा जा सकता। हमने 2005 से पहले वो हालात देखे हैं जब अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं था। आज हर अपराध की रिपोर्ट हो रही है, एफआईआर हो रही है, गिरफ्तारी और कार्रवाई हो रही है। इसलिए अनुभवहीनता के कारण अगर कोई नेता कुछ भी कहता है, तो वह केवल राजनीतिक स्टंट है।
‘तेजस्वी को भी अपने पिता के दौर की याद करनी चाहिए’
मांझी ने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के शासन में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। उनकी पार्टी के शासनकाल में जो होता था, उससे आज की स्थिति कहीं बेहतर है। इसलिए तेजस्वी यादव को भी सोच-समझकर बयान देना चाहिए।