फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Criminal with a bounty of Rs 50,000 arrested in Kishanganj, attacked police

Bihar: किशनगंज में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस पर हमला; डकैती और गोलीबारी के मामलों में था शामिल

Sat, 26 Jul 2025 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 02:51 PM IST
सार

Bihar: अब तक इस मामले में कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। एक अन्य आरोपी आदिल उर्फ बाबर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। नसीम इस कांड का अंतिम फरार अभियुक्त था।

विज्ञापन
Bihar: Criminal with a bounty of Rs 50,000 arrested in Kishanganj, attacked police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के कुख्यात अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मोहम्मद नसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला खुफिया इकाई (DIU) किशनगंज और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने की।

विज्ञापन

नसीम कोचाधामन थाना क्षेत्र के बुढ़ीमारी गांव में 1 से 2 फरवरी 2024 की रात हुई डकैती और पुलिस पर हमले के मामले में वांछित था। घटना के दौरान जब पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची, तो अपराधियों ने गोलियां चलाईं और बम से हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया था।

विज्ञापन

इस मामले में कोचाधामन थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। पहली प्राथमिकी डकैती से संबंधित थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 395 और 397 के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 3/4 लगाई गई थी। दूसरी प्राथमिकी पुलिस पर हमले को लेकर दर्ज की गई, जिसमें धारा 353, 307 और 34 के अलावा आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अमित शाह के दौरे से पहले माता जानकी की स्थली पहुंचे सीएम नीतीश, 8 अगस्त को होगा मंदिर का भूमि पूजन

अब तक इस मामले में कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। एक अन्य आरोपी आदिल उर्फ बाबर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। नसीम इस कांड का अंतिम फरार अभियुक्त था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद नसीम किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से कोचाधामन थाना क्षेत्र में आने वाला है। एसपी अमितेश कुमार सागर के निर्देश पर डीआईयू किशनगंज, एसटीएफ और एसओजी-2 पूर्णिया की संयुक्त टीम ने भवानीगंज सड़क पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर नसीम भागने लगा, लेकिन मस्तलिया गांव के पास उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।

एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि मोहम्मद नसीम पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और लूट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित रहा है। उसके विरुद्ध पहले ही आरोप-पत्र समर्पित किया जा चुका है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में तकनीकी शाखा के प्रमोद कुमार, रवि रंजन, कन्हैया कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed