फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Crime: Deadly attack on on-duty BLO in Purnea, attacked with sharp weapon on head and bled to death

Bihar SIR: पूर्णिया में SIR कार्य को लेकर BLO पर धारदार हथियार से हमला, गांव के ही लोगों ने की जान की कोशिश

Fri, 29 Aug 2025 10:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Aug 2025 10:14 PM IST
सार

Bihar Crime: पीड़ित इम्तियाज ने बताया कि आरोपी पिछले 20 दिनों से मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर उन्हें धमका रहे थे। इस संबंध में उन्होंने पहले ही सरसी थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 

विज्ञापन
Bihar Crime: Deadly attack on on-duty BLO in Purnea, attacked with sharp weapon on head and bled to death
अस्पताल में इलाजरत घायल बीएलओ इम्तियाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र के इख्तियारपुर गांव में शुक्रवार शाम एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में बीएलओ मोहम्मद इम्तियाज (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी और चाचा को भी मारपीट में चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की बेरहमी साफ देखी जा सकती है।

विज्ञापन

 
कागजात बांटकर लौट रहे थे घर, रास्ते में घेरकर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, घायल इम्तियाज इख्तियारपुर मध्य विद्यालय में सरकारी शिक्षक हैं और पिछले पांच साल से बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह शुक्रवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत कागजात बांटकर स्कूल से घर लौट रहे थे। घर के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही फहद, आवेश, असद, जुबैर और अन्य लोगों ने धारदार हथियार और बांस से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हमलावरों ने उनका सरकारी मोबाइल और जरूरी कागजात भी छीन लिए। सिर पर चोट लगने से इम्तियाज बेहोश होकर गिर पड़े। जब पत्नी द्राक्षा परवीन (32) और चाचा मोहम्मद आरिफ (50) उन्हें बचाने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया।

 
20 दिनों से मिल रही थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित इम्तियाज ने बताया कि आरोपी पिछले 20 दिनों से मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर उन्हें धमका रहे थे। इस संबंध में उन्होंने पहले ही सरसी थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें- Bihar: 'मैं होता तो गाली देने वाले की जुबान खींच लेता', गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला
 
पुलिस ने शुरू की छापामारी, आरोपी फरार
घटना की जानकारी मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष भरत पासवान ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed