फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga giriraj singh attack rahul gandhi modi abuse row

Bihar: 'मैं होता तो गाली देने वाले की जुबान खींच लेता', गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला

Fri, 29 Aug 2025 10:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 10:58 AM IST
सार

दरभंगा पहुंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर वह मंच पर मौजूद होते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गाली देने वाले की जुबान खींच लेते।
 

विज्ञापन
darbhanga giriraj singh attack rahul gandhi modi abuse row
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। दरभंगा पहुंचे सिंह ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के वक्त वह मंच पर मौजूद होते, तो गाली देने वाले की जुबान खींच लेते। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे शब्दों और व्यवहार से वाचाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी में पश्चिमी संस्कृति के संस्कार हैं और वे मां बहन की इज्जत करना नहीं जानते। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गाली देना दरअसल देश की करोड़ों माताओं और बहनों का अपमान है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मोदी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं के बेटे हैं। राहुल गांधी के मंच से जो गाली दी गई, वह पूरे देश की माताओं को अपमानित करने वाली बात है। इसका जवाब बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में देगी।” उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहा था। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पास अक्ल की कमी है और उनके शब्द मिथिला, बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को आहत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed