फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Asaduddin Owaisi's Seemanchal Nyay Yatra in Kishanganj, says he only asked for 6 seats from RJD

Bihar News: 'भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए सिर्फ 6 सीटें मांगी थीं, मगर राजद का अब तक जवाब नहीं', बोले ओवैसी

Wed, 24 Sep 2025 12:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 12:49 PM IST
सार

AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी अपने चार दिवसीय सीमांचल न्याय यात्रा के तहत किशनगंज पहुंचे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बीजेपी से लड़ने के लिए राजद से सिर्फ 6 सीटों की मांग की गई थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi's Seemanchal Nyay Yatra in Kishanganj, says he only asked for 6 seats from RJD
AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AIMIM पार्टी के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार शाम किशनगंज पहुंचे। वे अपने चार दिवसीय सीमांचल न्याय यात्रा पर हैं। बुधवार को उनके 9 कार्यक्रम निर्धारित हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में ओवैसी ने राजद से गठबंधन को लेकर कहा कि हमने उनके सामने प्रस्ताव रखा था और बीजेपी से लड़ने के लिए सिर्फ 6 सीटें मांगी थीं, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। किशनगंज में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने कोई घोषणा नहीं की थी बल्कि कोशिश करूंगा कहा था, और कोशिश अब भी जारी है।
विज्ञापन


रूईधासा में सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “मेरे भाई, ताकत की बुनियाद पर सीमांचल की आवाज पर हमें पूरा यकीन है कि यहां की जनता हमारे साथ है। AIMIM के वजह से वोट नहीं कटता, तुम्हारा वोटर जाके मोदी की गोद में बैठ गया है इसलिए वोट कट जाता है। मैंने आज तक कभी बीजेपी का साथ नहीं दिया। तीन तलाक का विरोध किया।”
विज्ञापन

ओवैसी ने आगे कहा, “हां, मैं हैदराबाद से आया हूं, चांद से नहीं आया हूं। जो हरियाणा से आकर बिहार में MP बन जाता है उससे तुम्हारे पेट में दर्द नहीं होता, लेकिन मुझसे होता है। जब तक जिंदा हूं सीमांचल आता रहूंगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता

उन्होंने किसान के उदाहरण देते हुए कहा, “जब किसान जमीन में बीज बोता है तो आसमान की तरफ देखकर कहता है कि रहमो-करम फरमा दे। उसी तरह मैं भी ऊपर वाले से कह रहा हूं, इंशाअल्लाह आपका लीडरशिप यही रहेगा। बीजेपी सेक्युलरिज्म और संविधान को खत्म करना चाहती है। आई लव मोहम्मद कहने पर दबाने की कोशिश की जाती है।” इस दौरान AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि यह सीमांचल के लिए खुशी की बात है कि हमारे ओवैसी साहब सीमांचल की बदहाली पर बात करने आए हैं। वे 4 दिनों तक दर्जनों सभाएं करेंगे और चारों जिलों में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed