बिहार: खगड़िया स्कूल हादसे पर शिक्षा मंत्री का बयान, जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से एक छात्रा की मौत और तीन बच्चे घायल हो गए। कटिहार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मांगी गई है, दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विस्तार
कटिहार में बाढ़ के बाद समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुए हादसे को लेकर बयान दिया है।
स्कूल भवन की सीढ़ी गिरने से मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। कटिहार में शिक्षा मंत्री से जब इस हादसे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पढे़ं: बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, दशहरा से पहले मदद देने के दिए निर्देश
बताते चलें कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत बिहार सरकार के तीन मंत्री कटिहार पहुंचे थे। यहां बाढ़ के बाद जिले में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान खगड़िया के स्कूल हादसे को लेकर शिक्षा मंत्री से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जांच रिपोर्ट मंगाए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।