{"_id":"5c7a87ecbdec224df422ef18","slug":"pulwama-terror-attack-connection-linked-to-banka-district-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से जुड़े पुलवामा आतंकी हमले के तार, संदिग्ध से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से जुड़े पुलवामा आतंकी हमले के तार, संदिग्ध से पूछताछ
Sat, 02 Mar 2019 07:11 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की साजिश के तार बिहार के बांका जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस यहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार उसका संबंध जैश-ए-मोहम्मद नाम के आतंकवादी संगठन से हो सकता है। दरअसल बांका की स्थानीय पुलिस को खुफिया इनपुट मिले थे।
विज्ञापन
इस बीच संदिग्ध रेहान को बांका लाया गया है जहां एसडीपीओ कार्यालय में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के नेतृत्व में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई गई है कि इसकी पुलवामा अटैक में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को गांव के दो और युवकों की तलाश है, जो शुक्रवार शाम से फरार हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 14 फरवरी को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।