{"_id":"37c2087e-08b1-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"public-is-rebelling-against-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनता कर रही है नीतीश सरकार के खिलाफ विद्रोह'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता कर रही है नीतीश सरकार के खिलाफ विद्रोह'
पटना/एजेंसी
Updated Thu, 27 Sep 2012 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अधिकार यात्रा के दौरान किए गए विरोध प्रदर्शन को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने जायज ठहराया है। लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सत्यानंदा शर्मा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार निरंकुश हो जाती है तो लोगों का गुस्सा इसी तरह से फूटता है।
डॉक्टर शर्मा ने कहा कि जिस ढंग से सभी जिलों में मुख्यमंत्री का विरोध हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता सरकार के झूठे आश्वासन, वायदों और अखबारी विज्ञापनों को समझ चुकी है और सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि अब जनता विरोध नहीं, बल्कि नीतीश सरकार के खिलाफ 'विद्रोह' कर रही है।