फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Protest over new sand policy in Bihar Traffic police chowki set on fire police Lathicharge

बिहार में बालू पर बवाल, ट्रैफिक पुलिस चौकी में आग लगाई, पुलिस का लाठीचार्ज

Wed, 20 Dec 2017 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
Protest over new sand policy in Bihar Traffic police chowki set on fire police Lathicharge
नई बालू नीति के विरोध में बिहार में कई जगह आगजनी
बिहार सरकार की नई बालू नीति के खिलाफ मंगलवार को राज्य के अनेक जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शकारियों ने सड़कों पर आगजनी की जिससे यातायात प्रभावित हो गई। राजधानी पटना के आसपास के क्षेत्रों में भी इस बंद का खासा असर देखा जा रहा है। प्रदर्शन के उग्र होने पर प्रदर्शनकारियों ने पटना के सगुना मोड़ स्थित यातायात पुलिस की चौकी में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने  मैनपुरा से लेकर सगुना मोड़ तक दुकानों को जबरदस्ती बंद कराया और विरोध करने वाले दुकानदारों के सामान फेंक डाले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार में गहराया बालू संकट, कोर्ट ने नई नियमों पर लगाई रोक
विज्ञापन


बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। दानापुर में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे दुकानों को बंद कराने की कोशिश की और दुकानों से सामान फेंकने लगे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के बल प्रयोग के बाद ही प्रदर्शनकारी तितर-बितर हुए और यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की वजह से ट्रकों की लंबी कतार सड़कों पर लग गई। खबरों के मुताबिक मनेर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी। 

प्रदर्शनकारी सड़क पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी और खनन विभाग के प्रधान सचिव के.के. पाठक के पुतले रखकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। ट्रक मालिकों का कहना है कि जब तक सरकार 1972 की पुरानी नीति के आधार पर बालू खनन को चालू नहीं करती है, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। 

बालू खनन का केस हाईकोर्ट में चल रहा है

Protest over new sand policy in Bihar Traffic police chowki set on fire police Lathicharge
नई बालू नीति के विरोध में बिहार में कई जगह हिंसक प्रदर्शन
सरकार की नई बालू नीति पर विरोध जताते हुए ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने सोमवार से बिहार बंद का ऐलान कर रखा है। सुबह से ही बालू मजदूरों और ट्रक मालिकों के साथ-साथ ट्रक चालकों ने पटना आने वाली सड़कों को जाम कर दिया। बिहटा के पास कोइलवर पुल को जाम कर दिए जाने से आरा-पटना मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। 

दरअसल बिहार में अवैध बालू खनन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इस साल नए नियम बनाएं और इसे 10 अक्तूबर 2017 को बिहार गजट में प्रकाशित किया गया था। 14 नवंबर को बालू-गिट्टी का रेट जारी किया गया।

नई नियमावली का खनन कंपनियां और ट्रांसपोर्टर विरोध कर रहे थे। इससे राज्य में बालू संकट बना हुआ था और इसी बात को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed